भोपाल रीवा मऊगंज सतना मैहर सीधी सिंगरौली शहडोल अनूपपुर उमरिया

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की धूमधाम से मनायी गई 134वीं जयंती,निकाली ऐतिहासिक रैली*

MPLive News

By MPLive News

Published on:

---Advertisement---

रजनीश मौर्या ,जन्मेजय जायसवाल,

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती कुसमी के भगवार के बड़वाही बगीचा में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई।एवं युवाओं ने ऐतिहासिक बाइक रैली निकाल कर एक समाज को जागरूकता का संदेश दिया।

बगीचे में चल रहे कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह अध्यक्ष श्यामवती सिंह सहित क्षेत्रीय नेताओं एवं अधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों का माल्यार्पण एवं बैच लगाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और सामाजिक न्याय, समानता एवं एकता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए डॉ. अंबेडकर ने जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन हमें एक समतामूलक समाज की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज में समानता और बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।वहीं कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गये कार्यक्रम में पूर्व बीईओ डी.पी.सिंह विशिष्ट अतिथि रणमत सिंह पूर्व सदस्य शेषमणि पनिका,सरपंच चेतना सिंह कुंवर बहादुर सिहं भाजपा मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह,महीपत सिंह दिनेश सिंह राजकुमार सिंह नागेश्वर टांडिया तेज बहादुर सिंह रामबाई टांडिया वीरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह लक्ष्मण साकेत राम सिंह एडवोकेट,प्रेमलाल टाड़िया लालमणि पड़वार,प्रकाश द्विवेदी तेजभान सिंह,महेंद्र सिंह,प्रेमलाल बैगा,अजय पनिका,रजनीश मौर्या अनिल सिंह ,रितेश पनिका रविंद्र टमसार संतलाल साकेत अरुण सिंह उत्तम सिहं,वेनिवहादुर सिंह कलेश्वर प्रजापति ममता सिंह,उमा भारती सिंह इंद्राज साकेत गुड़िया सिंह उर्मिला सिंह अखंड सिंह कमच वीरेंद्र सिंह त्रिभुवन सिंह रामबहादुर प्रजापति सहित हजारों लोग शामिल थे।

Leave a Comment

Live TV